मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विनर्स को नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर, स्वच्छता अभियान की शुरूआत इंडिया ग्लैम के साथ...

जयपुर। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत राष्ट्रीय अभियान में जयपुर को प्रथम लाने के अभियान के तहत जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विनर्स को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि ग्रेटर निगम की महापौर डाक्टर सौम्या गुज़र ने मिस इंडिया ग्लैम स्टार 2023 डाॅ. मनप्रीत तनेजा, मिसेज इंडिया ग्लैम 2023 सुमन ब्याडवाल, मिसेज इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनरअप सोनू शेखावत, थर्ड रनरअप डाक्टर स्वेता जैन, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2023 अंजु यादव, मिसेज कॉन्फिडेंस हरियाली सिंह,  मिस इंडिया ग्लैम 2023 नेहा शेखावत, फर्स्ट रनर अप अभिषेक्ता तंवर, सेकंड रनरअप दिपिका सिंह, मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान कविता चौधरी, मिस इंडिया ग्लैम फैशन आइकन हिना शर्मा, ग्लैम गर्ल्स फ्लायरा, चंचल पटवा,हर्षिता कंवर, तान्या जाखड़, वरियता सिंह, मिस इंडिया ग्लैम 2022 शिवानी जाखड़, रनर अप निकिता सोनी, सिमरन सिंह को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

नियुक्ति पत्र में महापौर डाॅ . सौम्या गुज़र ने मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विनर्स के व्यक्तित्व को जन मानस में स्वच्छता के लिए प्रेरित करने में  उपयोगी बताते हुए कहा कि आप के द्वारा स्वच्छता के संदर्भ में लोगों से बात करने से जयपुर शहर की स्वच्छता में चार चांद लग सकते हैं। जिससे हमारा जयपुर मार्च माह में हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में पूरे देश में नम्बर वन बनेगा। मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक ने इंडिया ग्लैम विनर्स को जयपुर नगर निगम ग्रेटर का ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए महापौर डाॅ. सौम्या गुज़र, निगम प्रशासन एवं नुपुर संस्थान का आभार प्रकट किया है। साथ ही इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा स्वच्छता में सहयोग के तहत शीघ्र ही स्वच्छता अभियान के रुप में नगर निगम, नुपुर स्थान के साथ शहर की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं आमजन के साथ स्वच्छता की बात मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के साथ अभियान की शुरुआत भी करेगा। जिसमें मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विनर्स एवं नयी एंट्री मॉडल्स के साथ स्वच्छता विषय पर अनेको इवेंट एवं जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।