वी द वूमेन ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित होने जा रहा है "वेनरेशन 23"

जयपुर। बीकाजी प्रेजेंट्स "वेनरेशन  23",वी द वूमेन ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित समारोह 7 जुलाई 2023 को आयोजित होने जा रहा है।

"वी द वूमेन ऑफ राजस्थान" 10 वर्षों से निरंतर ये आयोजन कर रहा है जिसके तहत भारत की महिलाओं को; जो विभिन्न विद्याओं में अपने स्तर पर अच्छा काम कर रही हैं उन्हें पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाता है।

सीजन 3 में बतौर मुख्य अतिथि  बॉलीवुड अभिनेता व कोरोना वोरियर सोनू सूद मौजूद रहेंगे। 

इस बार पद्मश्री सम्मानित लोग जिस मे  लेखा प्रजापत,एक राजस्थानी फोक कोरियोग्राफर,  गोविंद माहेश्वरी , नमन कंदोई , रेखा जैन, श्रेया, मोना ठक्कर , ललित शर्ना ,राज खान,आदि लोग शामिल है जिनका सम्मान किया जाएगा।

दीक्षा गुप्ता, निर्देशिका, वी द वूमेन ऑफ राजस्थान ने बताया कि वो पिछले कई वर्षों से निरंतर पहल कर रही हैं, उन्होंने दो कैंपेन चालू कर रखे हैं #वूमेन सपोर्टिंग वूमेन, #ही फॉर शी। साथ ही उन्होंने बताया की इससे पहले सीजन वन में प्रिंसेस दीया कुमारी, अपर्णा  राजावत, रूमा देवी, कीर्ति कुलहरि  जैसे और भी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत दी है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्कीम जिसके तहत महिलाओं को मदद मिलती है उड़ान, इंदिरा, चिरंजीवी योजना वैसे ही ये उनकी एक पहल है जिसके तहत महिलाओं के उम्दा काम  को सम्मानित किया जाता है।

 इस इवेंट के स्पॉन्सर पार्टनर्स है  राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट,मयूर स्कूल,एलन कैरियर इंस्टिट्यूट,शेल्बी हॉस्पिटल, तमिलनाड बैंक,  फेसडेस कॉलेज, कोमल ट्रेडिंग कंपनी 94.3 माय एफएम।