युनाइटेड नोबल ह्यूमन राइट कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बने जयपुर निवासी महावीर कुमार सोनी

नई दिल्ली। यूनाइटेड नोबल ह्यूमन राइट कमेटी ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जयपुर निवासी महावीर कुमार सोनी को नियुक्त किया। यूनाइटेड नोबल ह्यूमन राइट कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलेश जोशी ने बताया कि नीति आयोग से पंजीकृत  यह संस्था मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, उन्होंने आशा व्यक्त की राजस्थान स्टेट हेतु श्री महावीर कुमार सोनी के इस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आने से मानवाधिकार सरंक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने में सफल होगी। सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सोनी पूर्व में राजस्थान सरकार में कर्मचारी नेता रहे हैं, वर्तमान में वे एक फ़िल्मकार, पत्रकार एवं सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर के रूप में विशेष पहचान रखते हैं। उनके द्वारा ग्लोबल वार्मिंग सहित अनेक देश व प्रदेश स्तर के हितकारी विषयों को अपनी शार्ट फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है, वे एक ऐसे एस्ट्रोलॉजर भी जिन्होंने बॉलीवुड की ख्यात सख्शियतो के साथ पामिस्ट्री की है। महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष समाज रत्न लक्की चंदवानी के वे मित्र है और कई क्षेत्रो में साथ काम कर रहे है।