केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलात मंत्री ने किया देवेंद्र झाझड़िया का सम्मान

जयपुर। केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलात मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे स्टार जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया को बुधवार को नई दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस दौरान केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री किरण रिजीजू समेत विशिष्टजन उपस्थित थे। 
इस अवसर पर  केन्द्रीय खेल मंत्री ने टोक्यो पैरालिंपिक में मेडल लेकर लौटे सभी 19 खिलाड़ियों का सम्मान किया और कहा कि दिव्यांगता के बावजूद देश के लिए मेडल जीतने वाले हर एक ओलंपियन की एक जोरदार संघर्ष की कहानी है जो हम सभी को प्रेरणा देती है।