"प्रामाणिकता, निष्पक्षता और समय पर सूचना प्रसार दूरदर्शन की तीन मुख्य दक्षताएं हैं" - श्री वेंकैया नायडू

क्षेत्रीय आवाज ही सार्वभौमिक आवाज है
सूचना और प्रसारण मंत्री ने दूरदर्शन क्षेत्रीय समाचार यूनिट कार्यशाला का उद्धाटन किया
श्री नायडू ने डीडी न्यूज की नई वेबसाइट का उद्धाटन किया

सूचना और प्रसारण मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि समाचार ढांचे को स्थानीय सामग्री, विकास और बॉटम्स अवधारणा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये।  उभरते हुए सूचना प्रवाह का प्रभावी संचार पहुंच के साथ परिवर्तनशील और उभरते हुए नए भारत के बारे में लक्ष्य होना चाहिए। जीएसटी और स्वच्छ भारत अभियान सूचना सुधार के महत्वपूर्ण उदाहरण थे। ये सरकार की ऐसी ही प्रमुख पहलों के लाभों के बारे में आम लोगों तक सहज रूप से पहुंचने में सफल रहे। श्री नायडू ने ऐसा आज दूरदर्शन क्षेत्रीय समाचार यूनिट (आरएनयू) की कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा। सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर, प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री ए सूर्य प्रकाश, सूचना और प्रसारण सचिव एन के सिन्हा और प्रसार भारती के सीईओ श्री शशि एस वेम्पाटी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

      संचार परिदृश्य में दूरदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्री नायडू ने कहा कि दूरदर्शन की रणनीति प्रामाणिकता, निष्पक्षता और सूचना के समय पर प्रसार रूपी तीन स्तंभों पर स्थापित की जानी चाहिए। समाचार और सूचना प्रसार में निष्पक्षता बहुत महत्वपूर्ण है ताकि लोग मुद्दों को समझ सकें और उन्हें आगे बढ़ा सकें। क्षेत्रीय समाचार इकाइयों (आरएनयू) ने भारत जैसे भाषाई और सांस्कृतिक विविधता वाले देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और स्थानीय आकांक्षाओं और संचार जरूरतों को पूरा किया है, जिससे सरकारी संचार में तालमेल आया है
उन्होंने मनोदशा सुधारने, प्रशासनिक प्रदर्शन को बढ़ाने और सफलता की कहानियों के प्रसार के माध्यम से राष्ट्र में बदलाव लाने के रूप में आरएनयू की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और कहा कि इसका स्थानीय लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा हैं। उन्होंने आरएनयू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह दैनिक रूप से 30 घंटे से भी अधिक की संचयी अवधि के दौरान 23 भाषाओं में लगभग 146 दैनिक समाचार बुलेटिनों का प्रसारण करती है। उन्होंने यह भी कहा कि उभरते हुए नये भारत में परिवर्तन लाने के लिए आरएनयू को राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने और एक सार्वजनिक ब्रॉडकास्टर की लगातार जिम्मेदारियां निभाने की जरूरत है। उन्होंने प्रतिभागियों से नवोन्मुख सोच, नये विचारों और प्रौद्योगिकी  उपकरणों को शामिल करके नये विधियों तथा दूरदर्शिता को अपनाने के लिए कहा ताकि बदलते मीडिया परिदृश्य को समझा जा सके।
एमएंडई उद्योग के बारे में  बात करते हुए श्री नायडू ने कहा कि भारतीय एम एंड ई उद्योग विकास के एक मजबूत दौर के शिखर पर है। इसे बढ़ती हुई उपभोक्ता मांग और विज्ञापन राजस्व में हो रहे सुधार से मदद मिल रही है। उन्होंने केबल डिजिटलीकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों के साथ-साथ प्रीमियम डीटीएच और कम गुणवत्ता वाली केबल मार्केट के बीच के अन्तर को समाप्त करने के लिए  दूरदर्शन के फ्री डिश जैसे टू एयर (एफटीएच) डीटीएच प्लेटफार्मों की भूमिका के बारे में भी प्रकाश डाला।
श्री नायडू ने उल्लेख किया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय बदलते सूचना और संचार प्रतिमान के अनुरूप भारतीय सूचना सेवा काडर में पूरी तरह बदलाव लाने की प्रक्रिया में है। इसमें पूरे देश के समाज के प्रत्येक वर्ग की संचार और सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे और कार्मिकों को मजबूत बनाने के बारे में ध्यान केंद्रित किया जाएगा। श्री नायडू ने डीडी न्यूज की नई वेबसाइट का शुभारंभ करने के अवसर पर अधिकारियों की उनके प्रयासों के लिए सराहना की। इससे पहले आरनएयू की कार्यशैली के बारे में महानिदेशक समाचार श्रीमती वीना जैन ने एक प्रेंजेन्टेशन दिया जिसमें आरएनयू की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप के बारे में प्रकाश डाला गया।

***
वीके/आईपीएस/एनके-1979