प्रियंका चोपड़ा बनेंगी उड़नपरी पी.टी. ऊषा - सुभाष शिरढोनकर

प्रियंका चोपड़ाउड़न परी पी.टी उषा पर बनने जा रही बायोपिक में उनका किरदार निभाती नजर आ सकती है। मेकर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा की  बातचीत हो चुकी है। वे प्रियंका को इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए बेहद उत्साहित
हैं।
मेकर्स पी.टी उषा की बायोपिक को भव्य स्तर पर बनाना चाहते हैं। मेकर्स चाहते हैं कि इसमें ’स्लमडॉग मिलेनियर’ के ’जय हो....  टाइप का कोई जोश जगाने वाला गीत भी हो। इस सिलसिले में ए.आर.रहमान के साथ भी बातचीत हुई है। 
तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपर हिट फिल्में बनाने वाली रेवती एस.वर्मा इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ होगा और इसे हिंदी के अलावा इग्लिशचाइनीज़ और रशियन भाषओं में भी रिलीज करने की योजना है।
प्रियंका आज भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी उतनी ही पॉपुलर हैं। वह एक ग्लोबल आइकॉन के रूप में पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा 2014 में आई ओमंग कुमार निर्देशित ’मेरीकॉम’ में अपनी लाजवाब अदाकारी से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा के लिए ’मिस इंडिया’ और ’मिस वर्ल्ड’ के ताज नेफिल्मों के दरवाजे खोल दिये। उन्हें बिना किसी मेहनत मशक्कत के फिल्मों में काम तो मिल गया लेकिन उनकेे करियर का शुरूआती दौर ऐसा था जब उन्हें हास्यास्पद शर्तों और बेहद कम मेहनताने पर फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
खुद को एक सक्षम अभिनेत्राी साबित करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कड़ा संघर्ष किया। कड़ी मेहनतबेहतरीन एक्टिंग स्किल्सपॉजिटिविटी और सही फिल्मों के चुनाव की बदौलत ही प्रियंका तमाम उतार चढ़ावों के बीच इस सबसे ऊंचे मुकाम तक पहंुच सकी।
2016 में आई ’जय गंगाजल’ के बाद प्रियंका चोपड़ा की अब तक कोई हिंदी फिल्म नहीं आई है। इस साल वह अमेरिकन टीवी शो ’क्वांटिको सीजन 2’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ’बेवॉच’ में नजर आई थीं।  इस वक्त वे क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।  (युवराज)