सेंट ज़ेवियर स्कूल की कक्षा दसवी के छात्र रौनक सिहाग और मनन शर्मा की गरीबों के लिए मदद एक मिसाल के तौर पर सामने आई

जयपुर| देश में फैली कोविड-19 महामारी अपने चरम पर है| प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रशासन का हर व्यक्ति आमजन को सचेत और गरीब की मदद कर रहा है| लेकिन इतनी बड़ी आबादी वाले देश में कई गरीब और बेसहारा पीछे छूट जाते हैं जिनका पेट भरना एक चुनौती साबित होती है| इन्ही गरीब और बेसहारा लोगों की मदद न केवल बड़ी संस्थाएं बल्कि देश के युवा भी कर रहे हैं| जयपुर के रहने वाले और सेंट ज़ेवियर स्कूल की कक्षा दसवी के छात्र रौनक सिहाग और मनन शर्मा समाज में एक कोशिश कर गरीबों की हर संभव मदद कर एक मिसाल के तौर पर सामने आई हैं| 
आपको बतादें की रौनक़ और मनन महज़ अभी 15 साल के हैं और सोशलिस्ट हैं जिन्होंने करीब 7 महीने पहले एक प्रण के तौर पर ज़रूरतमंदों की मदद के लिए अनुन्यान नामक संसथान की शुरुआत की थी| महामारी को देखते हुए रोनक और उनके दोस्तों द्वारा संसथान की तरफ से हर दिन करीब 310 खाने के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं| न केवल अकेले रौनक़ और मनन  बल्कि उनके अंश बहल आदित्य और कक्षा दस के कई छात्र उनके इस अभियान से जुड़कर निरंतर ज़रुरत मंदों की सहायता कर रहे हैं| बात-चीत के दौरान रौनक़ और मनन  ने बताया की उनकी इस कोशिश के पीछे उनके माता पिता का हाथ है जो लगातार उन्हें इस काम के लिए प्रेरित करते रहते हैं| उनका ये भी कहना था की अगर इस पहल में  लोग अपनी तरफ से  मन के मुताबिक़ कुछ दान कर सकते हैं तो करें इससे संस्थान और संस्थान से जुड़े लोग कई और ज़रूरतमंदों तक पहुच सकेंगे| सेंट ज़ेवियर स्कूल के NCC ऑफिसर निखिल जोस ने विद्यार्थियों की इस पहल को अभिनंदनीय बताया है|