जयपुर। एस एस इवेंट्स (SS Events & Entertainment ) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। इस खास कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रसिद्ध अलाइव कैफे एंड रेस्टोरेंट (Alive Cafe and Restaurant) में किया गया, जहां फैशन, कला और समाज सेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।पोस्टर विमोचन के इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि और जज के रूप में मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 की विनर पूनम गिडवानी शामिल हुईं। उनके साथ ही 'द क्राउन मिसेज इंडिया' की विजेता गरिमा चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर बेटी फाउंडेशन (Beti Foundation) के अध्यक्ष राज शर्मा और उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य अतिथियों जिनमे भावेश अरोरा, गोविन्द सिंह जी आदि ने पोस्टर का अनावरण करते हुए आगामी शो के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल ( फाउंडर ऑफ़ एस एस इवेंट्स )ने बताया की दिनांक 27 सितम्बर रविवार को यह समारोह वैशाली नगर स्तिथ होटल फॉक्ससो फिओरी मे किया जाएगा। जहाँ पूरे भारत देश के अलग अलग शहरो से पधारे प्रतिभागियों के हुनर और फैशन कला को दिखाया जाएगा।
यह पेजेंट राजस्थान की महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा और एलीगेंस (सुरुचिपूर्ण शैली) को बड़े मंच पर पेश करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। जिसका मूल उद्देश्य प्रतिभागियों के अंदर के टैलेंट को एक बड़े मंच पर प्रदर्शित कर उन्हें समाज मे एक नई पहचान दिलाना और आत्मनिर्भर बनाना है।

