जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में आयोजित किए जा रहे आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत जयपुर में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर जवान ज्योति और अल्बर्ट हॉल पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है ‘आशीर्वाद का दीया’ वी
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति सम्मान और शुभकामना का प्रतीक ह. यह दीप देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति जनभागीदारी का संदेश भी देता है।.भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में केंद्र सरकार कीविभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के व्यापक वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा ककि जन-धन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला, वहीं उज्ज्वला योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ। राखी ने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने, डिजिटल इंडिया और UPI के माध्यम से डिजिटल लेन-देन को विस्तार देने तथा मेक इन इंडिया के जरिए देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने जैसी पहलों का उल्लेख किया गया।
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत अमर जवान ज्योति और अल्बर्ट हॉल पर दीप प्रज्वलित किए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.
इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री मूर्ति मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा वैद्य, मीडिया संयोजक सुजाता मीना, सृष्टि सेठी, प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में कार्यकर्ता और आमजन दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे हैं।



.jpeg)